Top News
Next Story
NewsPoint

Video : गरबा किंग गरबा खेलते-खेलते ऐसे गिरी की उठ ही नहीं पाये

Send Push

Jagruk Youth News, 9 october 2024, Pune : पुणे से दुखद खबर सामने आई है। गरबा किंग के नाम से मशहूर अशोक माली की गरबा खेलते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। सोमवार को वे बेटे के साथ गरबा खेल रहे थे। तभी उन्हें हार्ट अटैक आया और वो गिर पड़े।

अशोक को हार्ट अटैक आने के बाद वे जमीन पर गिर पड़े। ऐसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इसमें वे मौत से ठीक पहले बेटे के साथ गरबा खेलते नजर आ रहे हैं।

अशोक की मौत के बाद उनके फैन्स को भी झटका लगा है। अशोक अपने गरबा नृत्य को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। शहर के अलग-अलग गरबा मंडल अपने कार्यक्रम के लिए अशोक को न्योता भी देते थे। ऐसे ही एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए वे पुणे के चाकन इलाके में गए थे। वे अपने बेटे भावेश के साथ यहां आए थे। जैसे ही वे नीचे गिरे तो वहां मौजूद लोग भी स्थिति को भांप नहीं पाए।



इसके बाद वहां मौजूद लोग उन्हें लेकर हाॅस्पिटल पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। बता दें कि अशोक माली धुले जिले के शिंदखेड़ा तालुका के रहने वाले थे। उनकी मौत के बाद से ही उनका परिवार सदमे में है।

Edited By  Bhoodev Bhagalia

यह भी पढ़ें- 
Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now